बटियागढ़,देशबन्धु. इस वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने मार्च में श्रीमान अधीक्षण अभियंता दमोह सुभाष नागेश्वर एवं श्रीमान कार्यपालन अभियंता उत्तर संभाग दमोह प्रवीण कुल्हारे के कुशल मार्गदर्शन में एवं वितरण केंद्र बटियागढ़ में पदस्थ सहायक अभियंता संदीप पटेल एवं कार्यालय सहायक मुकेश जैन के कुशल नेतृतव में एवं वितरण केंद्र में पदस्थ समस्त कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से एवं सम्मानीय उपभोक्ताओ के सहयोग से मार्च माह में 4 करोड़ 47 लाख रूपए की राजस्व वसूली कर दमोह जिले में सर्वाधिक राजस्व वसूली की गयी.
इसी क्रम में बटियागढ़ वितरण केंद्र के बटियागढ़ मुख्यालय में पदस्थ कर्मचारी हमीद खान, सोनू तिवारी, दिलीप सिंह दांगी, संजय प्रजापति, प्रह्लाद साहू, संदीप ठाकुर, आशीष विश्वकर्मा के द्वारा बटियागढ़ मुख्यालय में 91 लाख रूपए की वसूली की गयी, फुटेरा मुख्यालय में पदस्थ कर्मचारी अर्जुन विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, अजीम खान, पुष्पेन्द्र सेन, संदीप पाण्डेय, डाल सिंह के द्वारा फुटेरा मुख्यालय में 89 लाख रूपए की वसूली की गयी, खडेरी मुख्यालय में पदस्थ कर्मचारी बेटुलाल कुशवाहा, देवी सिंह, मनीष तिवारी, ब्रजेश चौबे, अजय सिंह के द्वारा खडेरी मुख्यालय में 65 लाख रूपए की वसूली की गयी.
आंजनी मुख्यालय में पदस्थ कर्मचारी ओमप्रकाश वर्मा, अरुण उदेनिया, रोहित काछी, गोलू तिवारी, नन्नू लाल के द्वारा आंजनी मुख्यालय में 64 लाख रूपए की वसूली की गयी, मगरोन मुख्यालय में पदस्थ कर्मचारी महेंद्र कुमार सोनी, मदन दुबे,अभिषेक पटेल, सौरभ अग्रवाल, जागेश सिंह, राजकुमार राजपाल के द्वारा मगरोन मुख्यालय में 59 लाख रूपए की वसूली की गयी, बकायन मुख्यालय में पदस्थ कर्मचारी पूरन लाल, अजय सिंह लोधी के द्वारा बकायन मुख्यालय में 39 लाख रूपए की वसूली की गयी.
रियाना मुख्यालय में पदस्थ कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा,दिनेश सेन,रामजी गर्ग, अभिषेक चौरसिया,इमरान खान के द्वारा मगरोन मुख्यालय में 38 लाख रूपए की वसूली की गयी, इस प्रकार वितरण केंद्र बटियागढ़ द्वारा माह मार्च में 447 लाख रूपए राजस्व वसूली की गयी, बटियागढ़ वितरण केंद्र उपकेंद्रों में पदस्थ सब स्टेशन ऑपरेटरो के द्वारा लगातार फोन कालिंग के माध्यम से बिजली बिल जमा करवाए, वितरण केंद्र बटियागढ़ में पदस्थ सहायक अभियंता संदीप पटेल के द्वारा बकाया राशी जमा करने वाले उपभोक्ताओ का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी उपभोक्ताओ से निवेदन किया कि समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करे।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT