चित्रकूट, देशबन्धु। चित्रकूट में चल रहे में विकास कार्यों में साधू संतों को प्रशासन द्वारा अहमियत न दिए जाने को लेकर अपनी नाराजगी दिखाते हुए कहा कि चित्रकूट के विकासकार्योंं में साधु संतों को प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। जिसके चलते साधु-संतों में रोस व्याप्त है।
डूरंड कप विजेता नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात
साधु संतों की नाराजगी को दूर करने के लिए प्रशासन एवं साधु संतों की एक बैठक मंदाकिनी रिजॉर्ट में हुई। इस बैठक में भाजपा सरकार के सतना सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पाण्डेय रहे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों में मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर प्रमुख रूप से रहे। इसके अलावा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और काफी संख्या में साधु-संत रहे।
खुद को बेरोजगार बताने वाले सौरभ भारद्वाज को नया काम मिल गया है : वीरेंद्र सचदेवा
जिनमें प्रमुख रूप से संत समाज की ओर से रामयणीकुटी के महंत राम हृदय दास, संतोषी अखाड़ा के महंत रामजी दास, सीता शरण दास, संकदिक महाराज, महंत सत्य प्रकाश दास के अलावा दर्जनों महंत उपस्थित रहे। बताया गया है कि बैठक में महंत राम जी दास, महराज मदनगोपाल दास जी दूरी बनाए हुए हैं।