रामनगर, देशबन्धु। पेड़ में बंधी गाभिन गाय को रात के अंधेरे में ले जाकर अज्ञात आरोपियों द्वारा जिंदा काटकर उसके अंग छत-विछत पाए जाने पर जहां समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं रामनगर थाना पुलिस पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी मुताबिक फरियादी रामकुशल साकेत पिता रामसजीवन साकेत 33 वर्ष निवासी ग्राम जुडमानी नई बस्ती भतीजे अंकित साकेत के साथ थाना आकर रिपोर्ट किया किरीवा में रहकर मजदूरी का काम करता हूं।
गांव में मेरी मां, भतीजा और भतीजी रहते है। 11 सितंबर की रात 9 बजे करीब भतीजा अंकित फोन करके बताया कि जिस महुआ के पेड़ के नीचे गाय बंधी थी रात 8 बजे से गायब है और आधी रस्सी पेड में फंसी है। तब भतीज को ढूंढने के लिये बोला। 13 सितंबर को सुबह 9.30 बजे करीब भतीजा दोबारा फोन कर बताया कि चाचा गाय का सिर, आंत और चमड़ी घर के उत्तर तरफ करीब डेढ़ सौ मीटर दूर जंगल में अलग-अलग जगह में मिला ह।
इसके बाद डायल 112 में फोन कर घटना की जानकारी दी और रीवा से आकर देखा तो गाय की चमडी, सिर, आंत अलग-अलग जगह पर बोरी में पड़ी थी। इसके इलावा एक लाल आरेंज कलर की प्लास्टिक की बोरी पास में पड़ी थी, जिसमें से गंथ आ रही थी। गाय का सिर, चमडा, आंत के अलावा अन्य भाग गायब थे और गाय गाभिन थी। संफेद रंग की इस गाय का एक सींग बडी व एक सींग छोटी थी। गाय के कान में पीले कलर का टैग जिसका नंबर 100109025293 लेख है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।