सिवनी,देशबन्धु. प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर महोदय सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन .अभियान के नगरीय क्षेत्रों में . जलस्त्रोतों तथा नदी, कुंओं, तालाबों, बावड़ियों सहित अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही इस अभियान जनसमुदाय को जोडने के लिए जागरूकता रैली और दीवार लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया है जो स्थान मठ मंदिर से आरंभ होकर छिंदवाड़ा चौक होते हुए नगर पालिका चौक से बड़ा मिशन ग्राउंड में समाप्त हुई रैली के माध्यम से जल ही जीवन है इसे संरक्षित किये जाने की अपील नागरिको से की गई साथ ही प्रचार.प्रसार कर जल संरक्षण के प्रति जनजागरुकता फैलाई गई। इसी क्रम में नवरात्रि पर्व को देखते हुए मठ मंदिर घाट दलसागर घाटो की साफसफाई नगर पालिका कर्मचारी द्वारा की गई।