जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत मामूली विवाद में हुई मारपीट ने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। चांटा मारने का बदला लेते हुए आरोपियों ने युवक पर गोलियां दाग दी, जो उसके सीने व हाथ में लगी। घायल युवक को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार समता कालोनी निवासी अंबर चौधर और पड़ोस में रहने वाले दीपक चौधरी का गत दिवस विवाद हुआ था। जिस पर अंबर चौधरी ने दीपक को एक चांटा मार दिया था। उसी बात पर से नाराज होकर बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे पड़ौस मे रहने वाले दीपक चौधरी एवं बिस्सू चौधरी उसके घर के सामने पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। बहन पूजा ने विरोध किया तो दोनों उससे झूमा झपटी कर बेसबॉल के डंडे से मारपीट करने लगे। युवती का भाई अंबर बीच बचाव करने लगा तो बिस्सू चौधरी ने दीपक चौधरी कट्टा-पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली अंबर चौधरी के सीना एवं एक गोली दाहिने हाथ में लगी। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय अंबर चौधरी को उपचार के लिये मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में उसकी बहन को भी चोटें आई है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है।