जबलपुर. विजय नगर स्थित शराब दुकान पर आठ से दस युवकों के द्वारा पथराव किया गया। जिसके कारण दुकान के मैनेजर के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।
विजय नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राइड रोड में स्थित संचालित शराब दुकान में सग्गू उम्र 50 वर्ष मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जिसका दुकान के समीप ठेला लगाने वालों से विवाद हो गया था। इस बात पर रात दस बजे के लगभग आठ से दस युवक आए और मैनेजर से विवाद करने लगे।
इसके बाद उन्होंने दुकान में पथराव शुरू कर दिया। युवकों के द्वारा लगभग 15 मिनट तक पत्थर व शराब की बोतल फेंककर हमला करते रहे।
माउंट एवरेस्ट सहित विश्व की चार पर्वत चोटी पहले फतह करने के बावजूद नहीं प्रदान कर रहें विक्रम अवार्ड
इस दौरान मैनेजर दिलीप के सिर पर पत्थर लगने के कारण घायल हो गये। दिलीप को दमोह नाका स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया।
शराब दुकान के समीप मदन नामक व्यक्ति अवैध रूप से अहाता चला रहा है। वह आए दिन विवाद भी करता है, ग्राहकों के साथ मारपीट करता था। अवैध अहाता बंद करने के लिए दुकान मैनेजर से उससे कहा था।
जिसके कारण उसने अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई गयी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गये थे। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच के बाद आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है, जिन्हे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।