नरसिंहपुर. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा जिले के समस्त 22 मंडलों में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सेवा के कार्य किए गए। जिसके अंतर्गत जिले की चारों विधानसभा के समस्त मंडलों में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छ नारी सशक्त परिवार का शुभारंभ किया गया।
जिले भर में हुए कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है- विधानसभा गोटेगांव – गोटेगांव विधानसभा के गोटेगांव नगर में प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल के मुख्य आतिथ्य में व पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, विधायक महेन्द्र नागेश, भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, पूर्व विधायक हाकम सिंह चड़ार, जिला उपाध्यक्ष निधान सिंह पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष पूनम ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रद्धा चौकसे, वरिष्ठ नेता राजकुमार जैन एवं समस्त मंडल अध्यक्षों की गरिमामय उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी गोटेगांव एवं मणिनागेन्द्र सिंह फाउण्डेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 340 लोगों ने अपना पंजियन किया गया एवं 101 यूनिट का रक्तदान किया गया।
नरसिंहपुर विधानसभा – नरसिंहपुर विधानसभा के समस्त मंडलों में सफाई अभियान, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नरसिंहपुर नगर मंडल में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, जिला संयोजक हरिप्रताप ममार, उपाध्यक्ष अजीत ठाकुर, पार्षदों, मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में सदर मंदिर, नरसिंह मंदिर में सफाई अभियान व शास्त्री वार्ड स्थित अटल पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं शासकीय अस्पताल में चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया।
तेन्दूखेड़ा विधानसभा – विधानसभा तेन्दूखेड़ा नगर तेन्दखेड़ा में मोदी जी के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल के मुख्य आतिथ्य व पूर्व विधायक भैयाराम पटैल, पूर्व जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा, जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द पटैल, नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष हेमलता पटैल, संतोष पटेल, शिवदयाल खैरोनिया, राजीव अग्रवाल, देवेन्द्र गंगोलिया एवं मंडल अध्यक्षों की गरिमाय उपस्थिति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, सुगर, यूरिन, सिकिल शेल एनिमिया और अन्य खून की जांचे की गई एवं जांच उपरांत रोगियों को दवाईयां वितरित की गई। कार्यक्रम पश्चात् परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधा रोपड़ किया गया।
गाडरवारा विधानसभा – गाडरवारा विधानसभा के सभी मंडलों में शासकीय अस्पतालों में फल वितरण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई की गई प्रमुख कार्यक्रम गाडरवारा नगर में पूर्व विधायक नरेश पाठक, साधना स्थापक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिनेन्द्र डागा नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधी रीतेश राय, जिला उपाध्यक्ष पूजा तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहरकांत गुर्जर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रयांक जैन, मंडल अध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा, संजय राजोरिया एवं पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य के गाडरवारा में किया गया जिसमें सशक्त नारी अभियान के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण व फल वितरण का आयोजन एवं नगर के समस्त शासकीय स्कूलों में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ सफाई की गई तत्पश्चात् पौधारोपण किया गया।