डिंडौरी. जिले के मेहदवानी थानान्तर्गत ग्राम कुम्हारिन टोला स्थित एक घर के अंदर बेटा-बेटी सहित मॉ का शव फांसी के फंदे में झूलते हुए मिले। पति रात को घर पहुँचा तो पूरा परिवार के शवों को फांसी में फंदे झूलता देखा। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर प्रकरण की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी व दहशत का माहौल व्याप्त है।
डिंडौरी पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि ग्राम कुम्हारिन टोला निवासी राजेन्द्र प्रजापति चौराहे में चाट-फुलकी का ठेला लगाता है। शुक्रवार को भी युवक रोजाना की तरफ अपना ठेला लेकर चौराहे पर चला गया था।
युवक की पत्नी मधु प्रजापति को शाम लगभग 6 बजे उसके साथ ठेले में काम करते देखा गया था। धु की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका उपचार चल रहा था।
ट्रैक्टर पलटा, मासूम बालक की दबकर मौत, एक अन्य घायल
युवक लगभग आठ बजे ठेला लेकर वापस घर लौटा तो देखा कि टीवी चालू था और पत्नी मुध,बेटी शिवानी उम्र 12 तथा बेटा आदित्य उम्र 10 फांसी के फंदे में झूल रहे थे। युवक ने तीनों को नीचे तत्काल नीचे उतारकर उसकी जांच करी तो उनकी मृत्यु हो गयी थी। युवक ने घटना के संबंध में पुलिस व पड़ोसियों को सूचित किया।
घटना की जानकारी मिलने पर बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग एकत्र हो गये थे। पुलिस ने शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। बेटे व बेटी की उम्र ऐसी नहीं थी महिला उन्हें बलपूर्वक फांसी पर लटका सके।
संभवत उन्हें कोई वस्तु दी गई होगी,जिससे वह बेहोश हो गये होगे। इसके बाद उन्हें फांसी पर लटकाया गया होगा। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।