जबलपुर. गुरुवार को झुंझुंरु नदी में डूबे सिद्ध नगर मानेगांव का निवासी सुनील उर्फ सोनू दाहिया का शव शुक्रवार की सुबह नदी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को बाहर निकलवाया और पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। युवक किन परिस्थितियों में नदी में डूबा पुलिस इसकी जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार रांझी सिद्ध नगर मानेगांव निवासी सुनील सोनू दाहिया अपने साथियों के साथ झुंझुंरु नदी में नहाने गया था। परिजनों ने बताया कि पेशे से सुनील मजदूरी करता था। कल काम नहीं होने के चलते वह नदी गया था।
नहाते-नहाते अचानक ही वह गहरे पानी में चला गया। जब तक उनके दोस्तों की नजर उस पर पड़ी वह गहरे पानी में चला गया था। जिसके बाद युवक के डूबने की सूचना पनागर थाना पुलिस को दी गई।
जिसके बाद गुरुवार की रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। जिसके बाद शुक्रवार सुबह सुनील का शव पानी में उतरते हुए मिला। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।