ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
जबलपुर. युवक का अपहरण उसकी हत्या की प्राइवेट पार्ट सहित षरीर के सात टुकडो में काटने वाले बाप-बेटे तथा दामाद को गोहलपुर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्य को एकत्र करने पुलिस को उनका तीन दिनों का रिमांड मिला है।
गोहलपुर थाना अंतर्गत कृष्णा कालोनी के नंदन विहार के समीप नाले में मंगलवार की शाम को बोरी के अंदर टुकड़ों में युवक की लाश मिली थी। मृतक युवक का प्राइवेट पार्ट,हाथ-पैर कटे हुए थे और सिर गायब था।
मृतक युवक के हाथ में मंजू परम लिखा हुआ था। मृतक युवक की शिनाख्त कजरवारा निवासी परम सिंह पिता श्याम सिंह उम्र 40 साल के रूप में हो गयी थी। मृतक का सिर कचरा मैदान भोला नगर से पुलिस ने बरामद किया था।
पुलिस ने जांच में पाया कि युवक के घर के सामने रहने वाले राकेश कटारिया उम्र 50 साल से उसका गाडी खडे करने की बात पर विवाद चलता था। जो फरवरी माह से कृष्णा कॉलोनी नंदन विहार में रहने लगी थी।
जिसके कारण पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने बेटे सोहन कटारिया उम्र 23 तथा दामाद राजवीर सिंह उम्र 30 साल के साथ मिलकर युवक की हत्या कर लाश को टुकड़ों में काटकर उसे ठिकाने लगाने के लिए फेंकना स्वीकार कर लिया।
गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्काे ने बताया कि आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेष किया गया था। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्य एकत्र करने उनका रिमांड प्राप्त करने न्यायालय के समक्ष आवेदन किया था।
न्यायालय ने पुलिस को आरोपियों को तीन दिन का रिमांड प्रदान किया है |
ADVERTISEMENT