*” इतिहास केवल किताबो मे बंद शब्द नहीं, वह हर पत्थर, हर धरोहर, और हर पीढ़ी की चेतना मे जीवित एक प्रेरणा है। “*
.1896- हेनरी फॉर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा।
.1919- अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।
.1928- चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।
.1929- जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया।
.1936- हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म। उन्हें बंदिनी, सुजाता, अनाड़ी सहित अनेक फिल्मों में उनकी सदाबहार अदाकारी के लिए जाना जाता है।
.1940- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।
.1944- अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।
.1959- सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।
.1964- मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।
.1970- ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।