सतना, देशबन्धु. बेटियां हर जगह अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा रही हैं। हाल ही में वैष्णवी सिंह परिहार का चयन इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ। बताया गया है कि चयन में पूरे देश में फस्ट रैंक लगी है।
उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है। ज्ञात हो कि वैष्णवी सिंह परिहार ग्राम चकहट की निवासी हैं। यह परिवार की तीसरी पीढ़ी है जो की इंडियन आर्मी में है
पिता कर्नल
ग्राम चकहट निवासी वैष्णवी के पिता जितेंद्र सिंह फैज में कर्नल है। जो अभी भी देश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वैष्णवी के दादा जी संत बहादुर सिंह भी फौज से रिटायर्ड अधिकारी है। बताया गया है कि वैष्णवी ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
वैष्णवी का सिलेक्शन एसएस सीडब्लू टेक के अंतर्गत हुआ है। जो इंडियन आर्मी की एक सिलेक्शन प्रक्रिया है और उनको लेफ्टिनेंट पद मिला है। वैष्णवी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी अप्रैल में ज्वाइन करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पिता कर्नल जितेंद्र सिंह माता उर्मिला सिंह, दादा संत बहादुर सिंह , चाचा राजीव सिंह , रंजना सिंह सहित शुभचिंतकों और परिजनों ने बधाइयां दी है।