इस्लामाबाद. पाकिस्तान में मानसून की मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 299 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 140 बच्चे शामिल हैं। इस आपदा में 715 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 239 बच्चे, 204 महिलाएं और 272 पुरुष हैं।
तबाही का पैमाना
1,676 घर क्षतिग्रस्त।
428 पशुधन मारे गए।
कई इलाकों में सड़कें, पुल और फसलें बर्बाद।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बारिश और बाढ़ ने गिलगित-बाल्टिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, इस्लामाबाद और पीओके में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।
मौसम विभाग की चेतावनी
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) ने अनुमान जताया है कि—
4 अगस्त से मानसूनी हवाएं तेज होंगी।
5 अगस्त को पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होगा।
6 अगस्त को उत्तर-पूर्वी बलूचिस्तान समेत कई इलाकों में भारी बारिश और तूफान की संभावना।
निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बरकरार रहेगा।
जबलपुर: किशोरी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, छेड़खानी से मना करने पर युवक ने दी वारदात को अंजाम
सरकार की अपील
NDMA ने नागरिकों से निचले इलाकों से दूर रहने, सुरक्षित स्थानों पर जाने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।