जबलपुर, देशबन्धु। संस्कारधानी मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर प्रवास के दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुमन सिंह यादव के अमखेरा मालगुजार निवास पर भेंट की।
सुमन सिंह यादव ने उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के मालगुजार निवास पहुंचने पर परिवार सहित भव्य स्वागत किया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान संस्कारधानी में यातायात और पानी की समस्या से अवगत कराया।
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री ने संस्कारधानी के छोटे-बड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा व खेल के अवसर उपलब्ध कराने पर बात की। उन्होंने संस्कारधानी में विकास कार्यों पर भी उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा से गहन चर्चा की|
उप मुख्यमंत्री ने सुमन सिंह यादव के विकास के प्रस्ताव और मांग को लेकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने ने न्यूनतम समय में अधिकतम विकास कार्यों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।