Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

1978 से शिक्षा की ज्योति जला रहा महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर, वार्षिकोत्सव में मेधावियों का सम्मान


देहरादून, 13 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मसूरी में स्थित महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर 1978 से शिक्षा की ज्योति जला रहा है। शुक्रवार को महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मसूरी का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

देहरादून, 13 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मसूरी में स्थित महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर 1978 से शिक्षा की ज्योति जला रहा है। शुक्रवार को महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मसूरी का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर वर्षभर शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ज्योति गैरोला और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी रहीं।

भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कहा कि वर्ष 1978 से विद्यालय लगातार मसूरी में शिक्षा की अलख जगा रहा है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि विद्यालय शहर की शान है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से विद्यालय को दो स्मार्ट क्लास और स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्य मंत्री ज्योति गैरोला ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा और विद्या भारती से जुड़े विद्यालय में आकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई है। वर्ष 1978 से शिक्षा प्रदान कर रहा यह संस्थान भविष्य में भी अपनी परंपराओं और विरासत को कायम रखते हुए आधुनिक शिक्षा की दिशा में आगे और आगे बढ़ेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज रयाल ने कहा कि किसी भी विद्यालय का वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कृति और हुनर को मंच देने का अवसर है। विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार, व्यवहार और अच्छे आचरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भी शिक्षा का अवसर देना विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों, सामाजिक संस्थाओं और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विद्यालय के विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-13 20:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News