Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

2027 के चुनाव में सपा के साथ रहेंगे, अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री: बाबू सिंह कुशवाहा


जौनपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जौनपुर लोकसभा सीट से सांसद और जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ रहने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रदेश का अगला नेतृत्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव करें और वह मुख्यमंत्री बनें।

जौनपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जौनपुर लोकसभा सीट से सांसद और जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ रहने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रदेश का अगला नेतृत्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव करें और वह मुख्यमंत्री बनें।

कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी फिलहाल समाजवादी पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि प्रदेश का अगला नेतृत्व अखिलेश यादव करें।" उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर सपा अध्यक्ष और जन अधिकार पार्टी के प्रतिनिधि आपस में चर्चा कर फैसला लेंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सपा के साथ है और उनकी प्राथमिकता अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करना है। उन्होंने कहा कि चाहे जन अधिकार पार्टी हो या समाजवादी पार्टी, गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत के लिए मैदान में उतरना चाहिए ताकि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें।

बाबू सिंह कुशवाहा ने एफसीआरए और परिसीमन बिल को लेकर कहा कि पहले सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह संसद में क्या लेकर आ रही है? उन्होंने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव जो फैसला लेंगे, उसी के अनुसार उनकी पार्टी आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विधेयक को आगे बढ़ाए जाने के बाद ही इस पर विस्तृत राय दी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवड़ियों को लेकर दिए गए बयान पर कुशवाहा ने कहा कि कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा होनी चाहिए और उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सांप्रदायिक सद्भाव को भी महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए और स्कूल बंद नहीं किए जाने चाहिए।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के कांवड़ यात्रा को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं और संविधान सभी को अपने धर्म के अनुसार पूजा-पाठ करने का अधिकार देता है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News