Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लालू यादव से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- पुरानी दोस्ती है, कुशलक्षेम पूछने आया था


पटना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

पटना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

लालू यादव से मुलाकात के बाद बाहर निकले शत्रुघ्न सिन्हा और मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसे पूरी तरह व्यक्तिगत मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि लालू यादव से उनकी बहुत पुरानी दोस्ती है और वह सिर्फ उनका तथा उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, "लालू जी से बहुत पुरानी दोस्ती है। वे हमारे दोस्त ही नहीं, बल्कि पारिवारिक दोस्त हैं। वे देश के बहुत बड़े और कद्दावर नेता हैं तथा जनता के नेता हैं। लोग उन्हें गरीबों का मसीहा मानते हैं।"

सिन्हा ने लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सलामती और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि दोनों से उन्हें हमेशा प्यार और स्नेह मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी वह पटना आते हैं, लालू यादव से जरूर मुलाकात करते हैं।

टीएमसी सांसद ने बताया कि शनिवार को लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ उनकी काफी देर तक मुलाकात हुई और कई मुद्दों पर गहन बातचीत हुई। उन्होंने मुलाकात को बेहद अच्छा बताया। हालांकि, राजद नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव किसी राजनीतिक काम से बाहर गए हुए थे, जबकि तेज प्रताप यादव भी पटना से बाहर हैं और संभवत: रविवार को लौटेंगे। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को समर्थन दिए जाने के बाद लालू यादव से उनकी यह मुलाकात राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हालांकि, सिन्हा ने मुलाकात के दौरान हुई बातचीत को राजनीतिक मुद्दों से जोड़ने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह अभी सिर्फ लालू यादव की बात करेंगे और किसी अन्य राजनीतिक विषय पर चर्चा नहीं करना चाहते। सिन्हा ने कहा कि लालू यादव अच्छे और स्वस्थ हैं तथा वह उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की हमेशा कामना करते हैं।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएसएच

Share:

Leave A Reviews

Related News