Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

22वां चीन अंतरराष्ट्रीय कार्टून और एनिमेशन उत्सव हांगचो में उद्घाटित


बीजिंग, 18 जून (आईएएनएस)। 22वां चीन अंतरराष्ट्रीय कार्टून और एनिमेशन उत्सव पूर्वी चीन के हांगचो शहर में उद्घाटित हुआ।

बीजिंग, 18 जून (आईएएनएस)। 22वां चीन अंतरराष्ट्रीय कार्टून और एनिमेशन उत्सव पूर्वी चीन के हांगचो शहर में उद्घाटित हुआ।

उद्घाटन समारोह पर कार्टून और एनिमेशन की मिश्रित विशेषताएं उजागर हुईं। ह्यूमनॉइड रोबोट्स और युवा ऐक्टर्स का साथ-साथ प्रदर्शन हुआ। हांगचो की विशिष्ट संस्कृति और अहम लैंडमार्क प्रतिबिंबित करने वाली 12 कार्टून व एनिमेशन प्लस संस्कृति व पर्यटन पैकेज का लोकार्पण किया गया।

हांगचो की पश्चिमी झील की पौराणिक कहानी पर आधारित एनिमेशन फिल्म पाइ सुचिन और एनिमेशन फिल्म 'मंकी किंग: राइज ऑफ द ग्रेट सेज' का फर्स्ट लॉन्च प्रमोशन भी किया गया।

बता दें कि वर्ष 2005 में स्थापना होने के बाद हांगचो अंतरराष्ट्रीय कार्टून और एनिमेशन उत्सव चीन में सबसे बड़ा कार्टून और एनिमेशन समारोह बन गया है।

इस साल का उत्सव राजकीय रेडियो व टीवी प्राधिकरण, सीएमजी और चच्यांग प्रांत सरकार द्वारा आयोजित है, जिसमें 33 देशों और क्षेत्रों के उद्यम व संस्थान भाग ले रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News