Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

22वें चीन अंतर्राष्ट्रीय कार्टून एवं एनिमेशन महोत्सव के 'गोल्डन मंकी किंग पुरस्कार' के विजेता घोषित


बीजिंग, 18 जून (आईएएनएस)। चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में 22वें चीन अंतर्राष्ट्रीय कार्टून एवं एनिमेशन महोत्सव के 'गोल्डन मंकी किंग पुरस्कार' समारोह का आयोजन किया गया। इसका आयोजन चाइना मीडिया ग्रुप ने किया।

बीजिंग, 18 जून (आईएएनएस)। चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में 22वें चीन अंतर्राष्ट्रीय कार्टून एवं एनिमेशन महोत्सव के 'गोल्डन मंकी किंग पुरस्कार' समारोह का आयोजन किया गया। इसका आयोजन चाइना मीडिया ग्रुप ने किया।

समारोह में चाइना मीडिया ग्रुप के उपाध्यक्ष यू चुनशेंग और हांगचो नगर पार्टी समिति के स्थायी सदस्य एवं प्रचार विभाग प्रमुख हुआंग हाइफेंग ने शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस बार 'द लीजेंड ऑफ हेई 2', 'याओ-चीनी लोक कथाएं 2' और 'व्हेन वी वर ग्रास' समेत कुल 36 कृतियों को पुरस्कार से नवाजा गया।

'गोल्डन मंकी किंग पुरस्कार' चीनी एनिमेशन उद्योग का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। यह पुरस्कार शुरू से ही मौलिक कृतियों को सामने लाने और चीनी एनिमेशन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए काम करता रहा है। इस बार 23 मार्च से दुनिया भर से मौलिक एनिमेशन कृतियां आमंत्रित की गईं। चीन, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, सिंगापुर, जर्मनी, इटली, रूस, दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना समेत 20 देशों और क्षेत्रों से एक हजार से अधिक कृतियां प्राप्त हुईं, जिनमें से मूल्यांकन के बाद 82 कृतियां अंतिम दौर तक पहुंचीं।

महोत्सव की एक अहम गतिविधि के तहत 16 जून को 'गोल्डन मंकी किंग पुरस्कार' के लिए चुनी गई कृतियों के बीच अंतर-उद्योग सहयोग संपर्क कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें छात्रों और कंपनियों के अलग-अलग सत्र रखे गए, ताकि संसाधनों और जरूरतों का सटीक मिलान हो सके। इस कार्यक्रम के नतीजे भी उत्साहजनक रहे। कुल 18 प्रस्तावित अनुबंधों पर हस्ताक्षर हुए, जिनका कुल मूल्य लगभग 5 करोड़ युआन रहा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News