Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सतना वन स्टॉप सेंटर से 3 नाबालिग लड़कियां फरार

सतना जिले में स्थित जवाहर नगर के वन स्टॉप सेंटर से तीन नाबालिग लड़कियां रविवार देर रात फरार हो गईं। घटना के बाद सेंटर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह मामले की जानकारी मिलने पर सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

खिड़की तोड़कर भागीं, सुरक्षा पर सवाल

जानकारी के अनुसार, तीनों बालिकाएं जिस डोरमेट्री में रह रही थीं, उसकी पीछे की खिड़की तोड़कर एक-एक कर बाहर निकल गईं। हैरानी की बात यह है कि सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने और मुख्य गेट पर चौकीदार की मौजूदगी के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। जिस खिड़की से वे भागीं, उसके पीछे सीएम राइज स्कूल का मैदान है, जिससे उनके बाहर निकलने की आशंका जताई जा रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने सेंटर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही, स्मार्ट सिटी कैमरों के जरिए भी उनकी तलाश की जा रही है।

परिजनों से संपर्क, तलाश जारी

पुलिस ने तीनों नाबालिगों के परिजनों और उनके परिचितों से भी संपर्क किया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा। फिलहाल सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पहले भी घर से भाग चुकी थीं

बताया जा रहा है कि तीनों बालिकाएं पहले भी अपने घर से भाग चुकी थीं। उन्हें पुलिस द्वारा दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति के आदेश पर वन स्टॉप सेंटर में अस्थायी आश्रय दिया गया था। 14 से 25 अप्रैल के बीच उन्हें यहां रखा गया था, लेकिन काउंसलिंग के बावजूद वे परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं थीं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सीसीटीवी और चौकीदार की मौजूदगी के बावजूद बालिकाओं का फरार होना लापरवाही की ओर इशारा करता है। प्रशासन अब इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Share:

Leave A Reviews

Related News