
नरसिंहपुर. कोतवाली थाना अंतर्गत खैरीनाका निवासी एक युवक ने रस्सी के फन्दे से लटककर फाँसी लगा ली जिससे युवक की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मयंकराव शिंदे पिता संतोषराव शिंदे उम्र 35 वर्ष निवासी खैरीनाका ने अपने ही घर में वेंटिलेटर से रस्सी के फन्दे से लटक आत्महत्या कर ली. युवक तहसील वाहन स्टेंड में कार्य करता था.
जिसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके जबलपुर में रहती थी. वही आज रविवार सुबह जब उसकी मां उसे उठाने गई तो उसने जब दरवाजे नही खोले तो खिड़की से देखने पर वह रस्सी से लटका दिखाई दिया. मां ने परिजनों को सूचना दी पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नीचे उतारा गया मर्ग कायम पंचनामा कार्यवाही कर शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया.
Leave A Reviews