
सतना. प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सतना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक मोहित कुशवाहा, पिता श्री मुन्नीलाल कुशवाहा, ग्राम एवं पोस्ट सेमरी, तहसील नागौद, जिला सतना (मध्य प्रदेश) का मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित “मां तुझे प्रणाम” योजना 2025-26 के अंतर्गत चयन हुआ है. इस योजना के माध्यम से उन्हें प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों को जानने और देखने का अवसर प्राप्त हुआ.
यह शिविर 22 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया गया, जिसमें मोहित कुशवाहा ने उज्जैन, श्री महाकालेश्वर मंदिर, मंगलनाथ, गांधी सागर, मंदसौर, राजराजेश्वर मंदिर, महेश्वर तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्हें प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं एवं पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का सौभाग्य मिला.
मोहित कुशवाहा की इस उपलब्धि पर
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर.एस गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा, वर्तमान जिला संगठक डॉ. मनीष प्रताप सिंह, महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गरिमा सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Leave A Reviews