Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विदिशा में ईंट-भट्ठे पर करंट से 4 साल की बच्ची की मौत, अवैध कनेक्शन की आशंका

विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 4 साल की बच्ची पूनम की करंट लगने से मौत हो गई। घटना पठारी हवेली स्थित एक ईंट-भट्ठे पर हुई। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार ने बताया कि घटना के वक्त पूनम भट्ठे के पास शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वह वहां अर्थिंग के लिए लगे बिजली के तार के संपर्क में आ गई। तार के संपर्क में आते ही उसे तेज करंट लगा और उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्ची के पिता सीताराम आदिवासी ने बताया कि वे मूल रूप से राहतगढ़ के ग्राम हरईखेड़ी के रहने वाले हैं। वे और उनका परिवार करीब एक माह पहले ही मजदूरी के लिए ईंट-भट्ठे पर आया था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिसमें पूनम बड़ी थी।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ईंट-भट्ठे पर बिजली कनेक्शन अवैध होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस करंट लगने के कारणों के साथ-साथ लापरवाही के पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News