Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत


हिंगोली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके की दादी का शनिवार को निधन हो गया है।

हिंगोली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके की दादी का शनिवार को निधन हो गया है।

दिपके की दादी हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी में उनके मूल गांव में रहती थीं। वह लंबे समय से बीमार थीं और उम्र ज्यादा होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अभिजीत दिपके के पिता भगवानराव दिपके की मां थीं।

जिस वक्त यह दुखद खबर आई, उस वक्त अभिजीत दिपके खुद दिल्ली में हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन के लिए वह आज सुबह ही मुंबई से दिल्ली रवाना हुए थे, जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

अभिजीत के माता-पिता अनिता और भगवान दिपके अभी छत्रपति संभाजीनगर में हैं। उनके घर के बाहर पुलिस का बंदोबस्त है। दादी के निधन की खबर के बाद दोनों के तुरंत हिंगोली के लिए रवाना हो की जानकारी है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि दादी के निधन की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अभिजीत को संभाजीनगर या हिंगोली जाने की अनुमति कब देती है।

बता दें कि शनिवार सुबह सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके, को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने उनकी फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया है।

सीजेपी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान के अंदर घुसे जिसमें अभिजीत दिपके राष्ट्रीय राजधानी आ रहे थे। फ्लाइट कुछ मिनट पहले ही आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।

हिरासत के दौरान अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, "मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं। मुझे गिरफ्तार करो।"

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Date & Time : 2026-10-10 13:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News