नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत स्थापित एक नोडल एजेंसी, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने एम/एस एफ-1 इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संविदात्मक आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए मैनेजर सहित विभिन्न 195 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
![]()

आई4सी की ओर से जारी 195 पदों में प्रबंधक (मैनेजर) के 13, वरिष्ठ सलाहकार (सीनियर कंसल्टेंट) के 55, सलाहकार (कंसल्टेंट) के 66, विश्लेषक (एनालिस्ट) के 57 और कार्यालय सहायक (ऑफिस असिस्टेंट) के 4 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एम/एस एफ-1 इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मंगलवार तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पद अनुसार 40,000 से 2.5 लाख रुपये के बीच प्रतिमाह होगी, जिनमें ऑफिस असिस्टेंट की 40,000 रुपये, एनालिस्ट की 65,000 रुपये, कंसल्टेंट की 1.2 लाख रुपये, सीनियर कंसल्टेंट की 1.5 लाख रुपये और मैनेजर की 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम/एस एफ-1 इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें। फिर पत्र को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
बता दें कि रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों की तैनाती नई दिल्ली या असम में की जाएगी।
--आईएएनएस
डीके/पीएम
Leave A Reviews