अमृतसर, 18 मई (आईएएनएस)। पंजाब की अमृतसर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। पुलिस ने इस गिरोह में संलिप्त एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई है।
![]()
अमृतसर, 18 मई (आईएएनएस)। पंजाब की अमृतसर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। पुलिस ने इस गिरोह में संलिप्त एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई है।
वहीं, आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है और उससे इस मामले के संदर्भ में अतिरिक्त जानकारी जुटाने का सिलसिला जारी है, ताकि इस बात पर विचार किया जाए कि आगे क्या कदम उठाना है। पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठे किसी हैंडलर के इशारे पर भारत में यह सबकुछ कर रहा था। आरोपी उस हैंडलर के इशारे पर नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में संलिप्त था। इसके लिए तस्कर पंजाब के कुछ ऐसे युवाओं की तलाश सें जुटा हुआ था, जो उसकी मदद करें।
पुलिस के संज्ञान में यह मामला तब आया, जब इसकी शिकायत दर्ज की गई। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट चुकी है। अब पुलिस का पूरा मकसद ड्रग्स और हथियार तस्करी के नेटवर्क को खत्म करना है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से इस नेटवर्क में संलिप्त सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की कवायद शुरू हो चुकी है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि इस तरह के नेटवर्क में संलिप्त किसी भी आरोपी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, पुलिस ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हम नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रहे हैं। हम इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
इससे पहले भी पंजाब पुलिस की ओर से इस तरह के कई गिरोह का भंडाफोड़ किया जा चुका है, जो इस तरह के नेटवर्क में शामिल होकर राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी करने का काम कर रहे हैं।
--आईएएनएस
एसएचके/एबीएम
Leave A Reviews