Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईआईटी-दिल्ली में नौकरी का अवसर, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित कई पदों के लिए 25 जून तक करें आवेदन


नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), दिल्ली में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट के तहत प्रोजेक्ट अपॉइंटमेंट के लिए अलग-अलग कुल 5 पदों पर देश के पात्र नागरिकों से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी, जिसे हर वर्ष या प्रोजेक्ट की अवधि तक बढ़ाया जा सकेगा।

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), दिल्ली में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट के तहत प्रोजेक्ट अपॉइंटमेंट के लिए अलग-अलग कुल 5 पदों पर देश के पात्र नागरिकों से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी, जिसे हर वर्ष या प्रोजेक्ट की अवधि तक बढ़ाया जा सकेगा।

आईआईटी-दिल्ली की ओर से जारी 5 रिक्तियों में प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के 2, प्रोजेक्ट मैनेजर के 2 और सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (टेक्निकल) के 1 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पोस्ट के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में पीएचडी और उससे पहले की डिग्री में फर्स्ट क्लास या उसके बराबर का प्रदर्शन, साथ ही पीएचडी के बाद कम से कम 10 वर्ष का टीचिंग/रिसर्च/इंडस्ट्रियल अनुभव या फिर इंडस्ट्री में काम करने वाले बेहतरीन साइंटिस्ट/इंजीनियर/टेक्नोलॉजिस्ट/प्रैक्टिशनर, जिनके पास संबंधित विषय में फर्स्ट क्लास पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री हो और कम से कम 15 वर्ष का अनुभव हो, अप्लाई कर सकते हैं।

प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए उम्मीदवारों के पास फाइनेंस में एमबीए की डिग्री के साथ ही इंजीनियरिंग/साइंस में बीटेक/एमटेक की डिग्री। इसके अलावा किसी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट/ऑर्गनाइजेशन में कम से कम 8 वर्ष का संबंधित काम का अनुभव, जिसमें से कम से कम 5 वर्ष का अनुभव सीनियर मैनेजमेंट लेवल का होना चाहिए।

सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट (टेक्निकल) पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास कॉमर्स में ग्रेजुएट डिग्री और आईटी में एमबीए होना चाहिए। साथ ही, मीटिंग या परीक्षा आयोजित करने का 5 वर्ष का अनुभव और/या किसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान या बिजनेस ऑर्गनाइजेशन में काम करने का पर्याप्त अनुभव हो। इसी के साथ, डिजिटल मार्केटिंग और पब्लिकेशन के काम, जैसे न्यूजलेटर, सोशल मीडिया मटीरियल और पोस्ट वगैरह की जानकारी हो।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 47,790 से 2,16,660 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी-दिल्ली के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद आवेदन पत्र और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में अधिसूचना में दिए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय समय सीमा के अंदर मेल कर दें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News