Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल: 16 बाउंड्री के साथ एलएसजी के ओपनर जोश इंग्लिस का तूफान, सीएसके को 204 रन का टारगेट


चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत के लिए 204 रन का टारगेट रखा है। टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस का अहम योगदान रहा, जिन्होंने महज 33 गेंदों में 85 रन की पारी खेली।

चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत के लिए 204 रन का टारगेट रखा है। टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस का अहम योगदान रहा, जिन्होंने महज 33 गेंदों में 85 रन की पारी खेली।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जोश इंग्लिस ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 77 रन जोड़े।

मिचेल मार्श 10 गेंदों में 1 छक्के के साथ 10 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद इंग्लिस ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने निकोलस पूरन (1) और कप्तान ऋषभ पंत (15) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कीं। जोश इंग्लिस 33 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 85 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

जोश इंग्लिस के आउट होने के बाद टीम ने जल्द ही अपने विकेट गंवाए। आलम ये रहा कि टीम ने 147 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए। इस बीच अक्षत रघुवंशी 18 रन बनाकर चलते बने।

यहां से शाहबाज अहमद ने हिम्मत सिंह के साथ सातवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 50 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। हिम्मत 12 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 17 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि अंशुल कंबोज को 2 विकेट हाथ लगे। नूर अहमद ने 1 विकेट अपने नाम किया।

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जाइंट्स मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव के साथ मैदान पर उतरी है।

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और मुकेश चौधरी के साथ यह मैच खेल रही है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News