चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। रविवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया।
![]()
चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। रविवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया।
उर्विल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 13 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तीन बल्लेबाज हैं। केएल राहुल और पैट कमिंस ने 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया है।
राहुल ने यह कारनामा 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए किया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। वहीं, कमिंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। रोमारियो शेफर्ड ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए थे।
उर्विल अपनी पारी की शुरुआती 8 गेंदों में छह छक्के लगाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अपनी इस पारी की शुरुआती 8 गेंदों में 41 रन बनाए। उर्विल की तूफानी बल्लेबाजी के चलते सीएसके ने छह ओवर के पावरप्ले में एक विकेट खोकर 97 रन बनाए, जो इस लीग में टीम का पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
एलएसजी से मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 22 गेंदों में 45 रन जोड़े। सैमसन 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर उतरे उर्विल ने मोर्चा संभाला और जमकर चौके-छक्के लगाए। उर्विल ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 282 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 65 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 8 छक्के लगाए।
--आईएएनएस
एसएम/डीकेपी
Leave A Reviews