Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल 2026: 'गुजरात का दिल, शुभमन गिल,' एसआरएच के खिलाफ जीटी को सपोर्ट करने पहुंचे फैंस, कप्तान से उम्मीदें


अहमदाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी तादाद में यहां जीटी का समर्थन करने पहुंचे हैं, जिन्हें कप्तान शुभमन गिल से खासा उम्मीदें हैं।

अहमदाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी तादाद में यहां जीटी का समर्थन करने पहुंचे हैं, जिन्हें कप्तान शुभमन गिल से खासा उम्मीदें हैं।

जीटी को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे आरव शाह ने 'आईएएनएस' से कहा, "मैं यहां गुजरात टाइटंस और शुभमन गिल को सपोर्ट करने अपने परिवार के साथ आया हूं। साईं सुदर्शन और जोस बटलर इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। हम भीषण गर्मी में इस मैच को देखने पहुंचे हैं। जीटी के लिए हम कुछ भी कर सकते हैं। गुजरात का दिल, शुभमन गिल।"

मध्यप्रदेश से इस मुकाबले को देखने पहुंचे अतुल पाटिल ने कहा, "मैं यहां सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करने आया हूं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से काफी उम्मीद है। यकीनन सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले को अपने नाम करेगी।"

दृष्टि ठाकर ने कहा, "मैं भुज से इस मैच को देखने पहुंची हूं। इस मैच को गुजरात टाइटंस बड़े अंतर से अपने नाम करेगी। मुझे कप्तान शुभमन गिल से काफी उम्मीदें हैं।"

एक अन्य फैन ललित अरोड़ा ने कहा, "मैं अपनी बेटी के साथ इस मैच को देखने मध्य प्रदेश से आया हूं। गुजरात टाइटंस इस मैच को अपने नाम करेगी। इस मैच में 200 से ज्यादा रन का टारगेट देखने को मिल सकता है। शुभमन गिल से हमें विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद है।"

पाखी ने कहा, "मैं मुंबई से इस मैच को देखने आई हूं। मुझे गुजरात टाइटंस से जीत की उम्मीद है। शुभमन गिल इस मैच में शतकीय पारी खेल सकते हैं। गुजरात टाइटंस इस सीजन प्लेऑफ खेलती नजर आएगी।"

गुजरात टाइटंस 11 में से 7 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने अपने पिछले चार मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 11 में से 7 मुकाबले जीतकर दूसरे पायदान पर है। इस टीम ने पिछले 7 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News