Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल 2026: खिताबी मैच में आरसीबी ने गेंदबाजी चुनी, बदलाव के साउथ उतरी गुजरात टाइटंस


अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर दूसरी बार खिताब अपने नाम करना चाहेंगी।

अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर दूसरी बार खिताब अपने नाम करना चाहेंगी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी फाइनल मैच में आरसीबी ने कोई भी बदलाव नहीं किया है। टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक काफी अच्छा विकेट है। मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा बदलाव आएगा। पिछले साल की बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। इस मैच को जीतने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वर्तमान में रहना बहुत जरूरी है। जो चीजें हमारे नियंत्रण में हैं, हम उन पर ही ध्यान देंगे। मुझे इस स्टेडियम में खेलना हमेशा पसंद आता है। हमारी टीम वही है।"

वहीं, जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, " टॉस जीतकर हम पहले बल्लेबाजी ही करते। यह एक आम विकेट है, हम यहां अपना तीसरा मैच खेल रहे हैं। पहले तीन ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। यह दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में से एक है। हमने टीम में एक बदलाव किया है। साईं (किशोर) की जगह अरशद (खान) टीम में आए हैं।"

इस सीजन आरसीबी और जीटी के बीच 3 मैच खेले जा चुके हैं। 24 अप्रैल को आरसीबी ने जीटी के विरुद्ध 5 विकेट से जीत हासिल की थी, जिसके बाद 30 अप्रैल को उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने जीटी को 92 रन से रौंदा था।

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछले सीजन की चैंपियन टीम है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम डार।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News