Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड, मेडल टैली में दूसरे स्थान पर रहा भारत


हांगकांग, 31 मई (आईएएनएस)। भारत ने 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन तीन गोल्ड मेडल जीते। इसमें महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में एक मीट रिकॉर्ड भी शामिल रहा। चीन 25 मेडल के साथ सबसे आगे रहा, जिसमें 14 गोल्ड शामिल थे। भारतीय टीम ने चैंपियनशिप में कुल 19 मेडल जीते। इनमें 10 गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। जापान कुल 18 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

हांगकांग, 31 मई (आईएएनएस)। भारत ने 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन तीन गोल्ड मेडल जीते। इसमें महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में एक मीट रिकॉर्ड भी शामिल रहा। चीन 25 मेडल के साथ सबसे आगे रहा, जिसमें 14 गोल्ड शामिल थे। भारतीय टीम ने चैंपियनशिप में कुल 19 मेडल जीते। इनमें 10 गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। जापान कुल 18 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

आखिरी दिन का सबसे खास पल महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में आया, जहां नीरू पाठक, भूमिका संजय नेहते, तहूरा खातून और सेहनूर बावा ने 3:38.07 सेकेंड का नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

भारत ने पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां पीयूष राज, सैयद सबीर, रंजीत कुमार एस और मोहम्मद अशफाक ने 3:05.54 सेकेंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारतीय अंडर-20 नेशनल रिकॉर्ड बनाया। चीन ने 3:04.88 में गोल्ड जीता, जबकि कतर ने 3:05.06 में सिल्वर अपने नाम किया।

अंतिम दिन मेडल्स की झड़ी सुबह के सत्र में शुरू हुई। मुस्कान ने महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में 16:53.08 सेकेंड के साथ गोल्ड जीता। भारत का दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड वेंकटराम रेड्डी मोगली ने जीता, जिन्होंने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में 1:48.27 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर खिताब अपने नाम किया।

फील्ड इवेंट्स में निश्चय ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो में 60.10 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता; यह एक नया भारतीय अंडर-20 नेशनल रिकॉर्ड भी बन गया। इस थ्रो के साथ, वह इस इवेंट में 60-मीटर की बाधा पार करने वाले पहले भारतीय अंडर-20 एथलीट बन गए।

महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम ने भारत की झोली में एक और सिल्वर मेडल डाला। काजल हीराभाई वाजा, भावना जी, आरती और निपम ने दौड़ के आखिरी चरणों में जोरदार वापसी करते हुए 45.05 सेकेंड का समय निकाला।

दूसरी तरफ, पुरुषों की 4x100 मीटर रिले टीम ने 40.11 सेकेंड के समय के साथ छठा स्थान हासिल किया, जिसमें रुद्र सचिन शिंदे, मेहेबुबुल अहमद, आदित्य तात्या पिसाल और निवेद कृष्ण ज्योतिप्रकाश शामिल थे। वहीं, आशीष यादव पुरुषों के जैवलिन थ्रो में पोडियम पर जगह बनाने से चूक गए और 69.58 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News