Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल 2026: मिचेल मार्श ने इतिहास रचा, एलएसजी के लिए सबसे कम पारियों में पूरे किए 1,000 रन


चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ महज 10 रन की पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस पारी के साथ मार्श एलएसजी की तरफ से सबसे कम पारियों में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ महज 10 रन की पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस पारी के साथ मार्श एलएसजी की तरफ से सबसे कम पारियों में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में दाएं हाथ के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 10 गेंदों में 10 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का शामिल रहा। खास बात ये रही कि अपनी इस छोटी-सी पारी के दौरान मार्श ने जोश इंग्लिस के साथ 5.1 ओवरों में 77 रन की साझेदारी की।

मिचेल मार्श ने यह कारनामा महज 24वीं पारी में किया है। उन्होंने आईपीएल 2025 में पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेला। उस सीजन मार्श ने 13 पारियों में 48.23 की औसत के साथ 627 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक निकले। आईपीएल 2026 के शुरुआती 11 मुकाबलों में 34 साल का यह खिलाड़ी 34.27 की औसत के साथ 377 रन बना चुका है। इस सीजन मार्श ने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है।

मिचेल मार्श ने पिछले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 111 रन की पारी खेली थी। उनकी इस शानदार पारी की मदद से एलएसजी ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 9 रन से जीत दर्ज की थी।

आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के लिए सबसे कम पारियों में 1,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए सिर्फ 20 पारियों में ऐसा किया था।

शॉन मार्श पंजाब किंग्स के लिए 21 पारियों में ऐसा कर चुके हैं, जबकि लिंडल सिमंस ने मुंबई इंडियंस के लिए 23 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था। केएल राहुल पंजाब किंग्स के लिए 23 पारियों में 1,000 रन पूरे कर चुके हैं, जबकि डेवोन कॉन्वे ने चेन्नई सुपर किंग्स और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 24-24 पारियों में 1,000 रन पूरे किए थे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News