Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल 2026: फैंस को जीटी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी शतक की आस


जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 52वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को खेला जा रहा है। फैंस इस मुकाबले में आरआर की जीत की उम्मीद कर रहे हैं, जिन्हें सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से तूफानी शतक की आस है।

जयपुर, 9 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 52वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को खेला जा रहा है। फैंस इस मुकाबले में आरआर की जीत की उम्मीद कर रहे हैं, जिन्हें सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से तूफानी शतक की आस है।

इस मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंचे तनिष्क चौधरी ने 'आईएएनएस' से कहा, "मैं यहां राजस्थान रॉयल्स का मैच देखने आया हूं। मुझे वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदे हैं। यकीनन रॉयल्स इस मुकाबले को अपने नाम करेगी। इस पूरे मुकाबले में 500 से ज्यादा रन देखने को मिल सकते हैं।"

वहीं, इमरान खान ने कहा, "हम यहां राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने आए हैं। वैभव मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि यह हाई स्कोरिंग मैच होगा। राजस्थान रॉयल्स मुकाबले को अपने नाम करेगी।"

एक फैन ने कहा, "इस मुकाबले में शानदार स्कोर देखने को मिल सकता है। वैभव सूर्यवंशी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं, जिनकी बल्लेबाजी देखने के लिए मैंने इस मैच की टिकट खरीदी है।"

एक अन्य फैन ने कहा, "मैं राजस्थान रॉयल्स को देखने के लिए यहां आया हूं। वैभव आज 35 गेंदों में शतक पूरा कर सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले को अपने नाम कर सकती है।"

जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। आरआर के नियमित कप्तान रियान पराग इंजरी के चलते इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। उनके स्थान पर शिमरोन हेटमायर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

यशस्वी जायसवाल की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा और यशराज पुंजा के साथ यह मैच खेल रही है।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने भी इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मानव सुथार के स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। शुभमन गिल की कप्तानी में जीटी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज के साथ इस मुकाबले में उतरी है।

फिलहाल राजस्थान रॉयल्स 10 में से 6 मुकाबले जीतकर आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, गुजरात टाइटंस 10 मुकाबले में 12 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। दोनों ही टीमों के पास समान अंक हैं, लेकिन बेहतरीन नेट रन रेट के चलते आरआर की टीम जीटी से ऊपर है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News