नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में सोमवार की शाम को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला। पंजाब को 210 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने पंजाब किंग्स की हार की बड़ी वजह बतायी है।
![]()
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में सोमवार की शाम को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला। पंजाब को 210 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने पंजाब किंग्स की हार की बड़ी वजह बतायी है।
संजय बांगड़ ने जियो हॉटस्टार से बात करते हुए कहा, "कप्तान श्रेयस अय्यर ने युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल न करके एक रणनीतिक गलती की। उन्हें बीच के ओवरों में चहल से गेंदबाजी करवानी चाहिए थी। चहल एक मैच-विनर खिलाड़ी हैं और खुद को साबित कर चुके हैं। उनकी पहचान दबाव वाले हालात में विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर है। उन्हें गेंद न देना एक बड़ी गलती थी।"
बांगड़ ने कहा, "चहल से कम से कम एक ओवर तो करवाना ही चाहिए था, खासकर 13वें ओवर के आखिर में जब गेंद बदली गई थी। वह स्पिन गेंदबाजी शुरू करने और दबाव बनाने का सबसे सही समय था। छोटी-छोटी गलतियों की वजह से पंजाब यह मैच हार गया।"
पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि पंजाब जीतने की स्थिति का फायदा उठाने में नाकाम रहा और पारी के आखिरी चरणों में गेंदबाजों में नियंत्रण की कमी दिखी, जबकि भारी ओस ने उनकी योजनाओं को और भी मुश्किल बना दिया।
बांगड़ ने कहा, "पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत छह जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार चार हार ने टीम आत्मविश्वास को चोट पहुंचाई है। दिल्ली के खिलाफ मैच उनकी मुट्ठी में था। वे जीतने की स्थिति में थे, लेकिन उन्होंने इसे हाथ से जाने दिया।"
पंजाब किंग्स की यह लगातार चौथी हार थी। इस हार के बाद पंजाब 11 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। पंजाब ने लगातार 6 मैच और फिर लगातार 4 मैच गंवाए हैं। केकेआर के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था।
मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता।
--आईएएनएस
पीएके
Leave A Reviews