Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईपीएल 2027: गोवा में 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन की संभावना


नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में होने की संभावना है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि,टीम मालिकों और सीईओ को अभी तक ई-मेल के जरिए कोई औपचारिक सूचना नहीं भेजी गई है, लेकिन कई टीमों और ब्रॉडकास्ट से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि नीलामी 16 दिसंबर को होने की संभावना है।

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में होने की संभावना है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि,टीम मालिकों और सीईओ को अभी तक ई-मेल के जरिए कोई औपचारिक सूचना नहीं भेजी गई है, लेकिन कई टीमों और ब्रॉडकास्ट से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि नीलामी 16 दिसंबर को होने की संभावना है।

यह भी पता चला है कि शुरुआत में नीलामी 14 दिसंबर को कराने की चर्चा थी। सूत्रों ने आगे बताया "हां, बीसीसीआई ने सभी 10 टीमों के प्रतिनिधियों को व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा है, जिसमें बताया गया है कि नीलामी 16 दिसंबर को होगी, और उससे एक दिन पहले 15 दिसंबर को नीलामी से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। वे बस यह जानना चाहते थे कि सभी 10 टीमों से कितने लोग नीलामी में शामिल होंगे, ताकि आईटीसी ग्रैंड होटल में उनके लिए जल्द से जल्द बुकिंग की जा सके।"

एक ओर 16 दिसंबर को आईपीएल 2027 की संभावित मिनी नीलामी है, तो दूसरी तरफ उसी दिन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच भी खेला जाना है।

सीरीज का पहला मैच 13 दिसंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना था, लेकिन अब इसके लिए कोई दूसरी जगह तलाशनी होगी, क्योंकि इस ऐतिहासिक स्टेडियम में ड्रेनेज और पिच को बेहतर बनाने का काम होना है। इसका मतलब यह भी है कि गोवा पहली बार आईपीएल नीलामी की मेजबानी करेगा।

इस मिनी नीलामी के जरिए सभी 10 फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद अपनी टीमों में मौजूद कमियों को दूर कर सकेंगी। यह प्रक्रिया नवंबर के मध्य में 'रिटेंशन' और 'रिलीज' की विंडो बंद होने के बाद होगी।

नवंबर के मध्य में, सभी 10 फ्रेंचाइजी को नीलामी से पहले बीसीसीआई को उन खिलाड़ियों की अंतिम सूची सौंपनी होगी जिन्हें वे रिटेन कर रही हैं या रिलीज कर रही हैं। इसके बाद, बोर्ड उन खिलाड़ियों की सूची तैयार करेगा जिनकी नीलामी की जाएगी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-17 23:20:08

Share:

Leave A Reviews

Related News