Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए जीता गोल्ड, ओडिशा के मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ियों से की मुलाकात


भुवनेश्वर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को भुवनेश्वर स्थित लोक सेवा भवन में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों अमित रोहिदास, शिलानंद लाकड़ा और सुनेलिता टोप्पो से मुलाकात की। तीनों खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

भुवनेश्वर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को भुवनेश्वर स्थित लोक सेवा भवन में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों अमित रोहिदास, शिलानंद लाकड़ा और सुनेलिता टोप्पो से मुलाकात की। तीनों खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों और भारतीय हॉकी में ओडिशा के योगदान पर चर्चा की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की।

मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर करते हुए सीएम माझी ने लिखा, "मैं भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के ओडिया खिलाड़ियों अमित रोहिदास, सिलानंद लाकड़ा और सुनेलिता टोप्पो को बधाई देता हूं। इन खिलाड़ियों ने 2026 एशियाई खेलों में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतकर 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। उनकी यह शानदार उपलब्धि पूरे राज्य और देश के लिए बड़े गर्व की बात है। मैं ओडिशा की तरफ से इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी ओलंपिक में उनकी जीत के सफर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"

ओडिशा भारतीय हॉकी को प्रतिभाशाली खिलाड़ी देने वाले प्रमुख राज्यों में शामिल है। अमित रोहिदास और शिलानंद लाकड़ा पुरुष हॉकी में अपनी पहचान बना चुके हैं, जबकि सुनेलिता टोप्पो ने महिला हॉकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

इससे पहले, शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कलिंग स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में, एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों को सम्मानित किया। उनकी इस जीत को पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए, उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को 11 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 5.50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया था।

खेल और खिलाड़ियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा था कि ओडिशा उनकी सफलता में हमेशा एक मजबूत सहयोगी बना रहेगा। साथ ही, उन्होंने राज्य को देश की प्रमुख खेल राजधानियों में से एक के रूप में विकसित करने के सरकार के संकल्प को भी दोहराया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-17 23:05:10

Share:

Leave A Reviews

Related News