Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आईसीसी टी20 रैंकिंग: साउथ अफ्रीका की महिला खिलाड़ियों ने लगाई जबरदस्त छलांग

दुबई, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। महिला गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में शीर्ष पायदान के लिए दौड़ रोमांचक हो गई है। आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिग में सबसे बड़ा फायदा साउथ अफ्रीका की लेफ्ट-आर्म स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को मिला है, जिन्होंने गेंदबाजों की सूची में 4 पायदान की छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है।

दुबई, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। महिला गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में शीर्ष पायदान के लिए दौड़ रोमांचक हो गई है। आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिग में सबसे बड़ा फायदा साउथ अफ्रीका की लेफ्ट-आर्म स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को मिला है, जिन्होंने गेंदबाजों की सूची में 4 पायदान की छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है।

नॉनकुलुलेको म्लाबा ने आयरलैंड के खिलाफ 5 दिसंबर को खेले गए टी20 मुकाबले में महज 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जिसके बाद 7 दिसंबर को 25 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। इस शानदार गेंदबाजी का म्लाबा को इनाम भी मिला।

25 वर्षीय खिलाड़ी के महिला गेंदबाजों की सूची में 705 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड के करीब हैं, जो 736 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं।

म्लाबा की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीकी टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाना है।

नादिन डी क्लार्क दो मुकाबलों में चार विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की लिस्ट में 45वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि क्लो ट्रायोन 12 पायदान ऊपर चढ़कर 49वें नंबर पर आ गई हैं।

ट्रायोन ने ऑलराउंडर्स की सूची में भी शानदार उछाल हासिल की है। उन्होंने सात पायदान की छलांग लगाते हुए 12वां स्थान हासिल कर लिया है। साथी ऑलराउंडर सुने लुस ने भी बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पायदान की छलांग लगाई है। वह 23वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

सुने लुस ने आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मुकाबलों में 118 रन बनाए हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में 81 रन बनाने के साथ 4 विकेट हासिल किए। अगले मुकाबले में 37 रन बनाए। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 41वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

इस बीच, साउथ अफ्रीका की पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद बल्लेबाजों की सूची में 82वें नंबर पर वापस आ गई हैं, जबकि आयरलैंड की लीह पॉल ने नौ पायदान की छलांग लगाते हुए 67वां स्थान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News