Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आजम खान जेल से बाहर आते ही जहर उगलने लगे, उन्हें माफी मांगनी चाहिए : वारिस पठान


मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने आजम खान के बयानों पर कड़ी आलोचना की और उनसे माफी मांगने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब आजम खान जेल में थे तो हम उनकी सेहत के लिए दुआ करते थे, लेकिन बाहर आते ही वे जहर उगलने लगे हैं।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने आजम खान के बयानों पर कड़ी आलोचना की और उनसे माफी मांगने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब आजम खान जेल में थे तो हम उनकी सेहत के लिए दुआ करते थे, लेकिन बाहर आते ही वे जहर उगलने लगे हैं।

वारिस पठान ने कहा कि जब आजम खान और उनका परिवार जेल में था, तो हम उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करते थे। जब वे जमानत पर बाहर आए, तो हमने चाहा कि उनकी तबीयत अच्छी हो जाए। लेकिन बाहर आते ही ऐसा लग रहा है, जैसे किसी ने उन्हें पूरी तरह तैयार करके भेजा हो कि आते ही जहर उगलना शुरू कर दें। वे झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। पहले उन्होंने दाढ़ी के बारे में बात की। दाढ़ी मुसलमानों का एक अकीदा और सुन्नत है। आप उसके बारे में कैसे टिप्पणी कर सकते हैं? अब आप 'अब्दुल' के बारे में भी बातें कर रहे हैं। आपको शायद इसका अर्थ भी ठीक से नहीं पता। इतने बड़े नेता होकर भी आप इस तरह की बातें कर रहे हैं। आपको अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए और अपने गलत बयानों के लिए भी माफी मांगनी चाहिए।

वारिस पठान ने कहा कि आप कह रहे हैं कि हमारी कोई हैसियत नहीं है। आपको शायद मालूम नहीं कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के तेलंगाना में विधायक हैं, दो एमएलसी हैं, सैकड़ों कॉर्पोरेटर हैं और एक सांसद असदुद्दीन ओवैसी हैं। बिहार में हमारे विधायक हैं। महाराष्ट्र में हमारा एक विधायक है। कई राज्यों में हमारे सैकड़ों कॉर्पोरेटर हैं और हमारी मौजूदगी अनेक प्रदेशों में है। फिर आप इस तरह की बयानबाजी कैसे कर सकते हैं?

उन्होंने कहा कि जब से चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का गठबंधन बना है और सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का गठन हुआ है, तब से बहुत से लोगों को तकलीफ हो रही है। जैसे ही हमने चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया, कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। उन्हें यह स्वीकार नहीं हो रहा कि एक गरीब परिवार का दलित बेटा मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है।

एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में हिस्सेदारी, अधिकार और न्याय की बात कर रहे हैं। हम वहां 'रूल ऑफ गन' को 'रूल ऑफ लॉ' में बदलना चाहते हैं। हम बढ़ती बेरोजगारी की बात कर रहे हैं। हम शिक्षा व्यवस्था में सुधार चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वर्षों से दलितों, वंचितों और मुसलमानों पर जो अत्याचार हुए हैं, उनका अंत हो। हम हक और इंसाफ की बात कर रहे हैं। यदि इससे किसी को परेशानी हो रही है, तो यह उनका विषय है।

उन्होंने कहा कि आप अपने नेता से सवाल क्यों नहीं करते? आप खुद बताइए, आप खुद अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री थे, जब मुजफ्फरनगर में दंगे हुए और हजारों लोग प्रभावित हुए, तब क्या हो रहा था? सैफई के अंदर नाच-गाना, मुंबई से फिल्मी सितारों को बुलाकर मटन और बिरयानी खिलाई जा रही थी। उस समय क्या कदम उठाए गए? उस समय आपने क्या किया? हमारी मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोजर चलाए गए। कई निर्दोष युवाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई। उस समय आपके नेता चुप क्यों थे? पूरे उत्तर प्रदेश में आप देखेंगे कि हमारे इस मोर्चे को लोग वोट, मोहब्बत और दुआओं से नवाजेंगे और हम सफल होंगे।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

Date & Time : 2026-11-23 21:35:03

Share:

Leave A Reviews

Related News