Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अजय देवगन ने 'रेड' के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती हैं। ऐसी ही एक लोकप्रिय फिल्म 'रेड' है, जिसमें अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती हैं। ऐसी ही एक लोकप्रिय फिल्म 'रेड' है, जिसमें अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह फिल्म उत्तर प्रदेश में हुई एक इनकम टैक्स छापेमारी की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8 साल पूरे कर लिए हैं।

अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म के 8 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने एक मोशन वीडियो शेयर किया, जिसके साथ लिखा, "अमय पटनायक से आप किसी चीज को छुपा नहीं सकते। 'रेड' के 8 साल पूरे।"

फिल्म में अजय देवगन ने एक ईमानदार अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जबकि सौरभ शुक्ला विलेन के रूप में शानदार थे। यह फिल्म आज भी अपनी सस्पेंस-भरी कहानी के लिए जानी जाती है।

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म की कहानी 1980 के दशक में कानपुर की एक सच्ची घटना पर आधारित क्राइम थ्रिलर थी, जिसमें अजय देवगन ने एक ईमानदार आयकर अधिकारी (अमय पटनायक) की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक दबंग ऑफिसर द्वारा एक भ्रष्ट बाहुबली नेता (सौरभ शुक्ला) के घर पर की गई लंबी और जोखिम भरी छापेमारी को दिखाती है, जो अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है।

सौरभ शुक्ला ने 'रामेश्वर सिंह' (ताऊजी) नामक एक ताकतवर नेता की भूमिका निभाई थी, जिसके घर से भारी मात्रा में काला धन (नकदी और सोना) बरामद होता है। कहानी में, ताऊजी अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल करके रेड को रोकने की कोशिश करता है और अमय पर हमला भी करवाता है, लेकिन अमय कानून के दायरे में रहकर अपनी कार्रवाई पूरी करता है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसके अभिनय तथा निर्देशन की काफी तारीफ की गई थी। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद मेकर्स ने 2005 में 'रेड 2' रिलीज की थी।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News