Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तात्या के किरदार का रहस्य 'वशीकरणम' की कहानी को बनाएगा ज्यादा दिलचस्प : मिलिंद दस्तने

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में जब विश्वास, डर, रहस्य और मानवीय भावनाओं का मिश्रण होता है, तो वह कहानी दर्शकों के बीच उत्साह को बढ़ा देती है। इसी कड़ी में एक नया टीवी शो 'वशीकरणम : किस पर रखें विश्वास' की चर्चा जोरों पर है। यह शो एक रहस्यमयी कहानी को सामने लाता है, जिसमें गांव के माहौल, लोगों की मान्यताओं और एक रहस्यमयी महिला के प्रभाव को दिखाया गया है।

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में जब विश्वास, डर, रहस्य और मानवीय भावनाओं का मिश्रण होता है, तो वह कहानी दर्शकों के बीच उत्साह को बढ़ा देती है। इसी कड़ी में एक नया टीवी शो 'वशीकरणम : किस पर रखें विश्वास' की चर्चा जोरों पर है। यह शो एक रहस्यमयी कहानी को सामने लाता है, जिसमें गांव के माहौल, लोगों की मान्यताओं और एक रहस्यमयी महिला के प्रभाव को दिखाया गया है।

इस कहानी में कई ऐसे किरदार हैं, जिनके अपने-अपने रहस्य हैं, और उन्हीं में से एक अहम किरदार तात्या का है, जिसे अभिनेता मिलिंद दस्तने निभा रहे हैं।

इस शो की कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक रहस्यमयी महिला का गहरा प्रभाव है। इस महिला का नाम सुमन है, और उसके बारे में गांव के लोग कई तरह की बातें करते हैं।

सुमन का किरदार अभिनेत्री स्नेहलता वसईकर निभा रही हैं। सुमन का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली है कि गांव के लोग उसके फैसलों पर सवाल उठाने की हिम्मत तक नहीं करते। उसकी मौजूदगी लोगों के मन में एक साथ डर और विश्वास दोनों पैदा करती है। यही कारण है कि पूरे गांव में उसके बारे में रहस्य और जिज्ञासा का माहौल बना रहता है।

इस कहानी में तात्या का किरदार भी काफी अहम माना जा रहा है। तात्या गांव का एक सम्मानित व्यक्ति है, जिसे लोग एक जिम्मेदार और भरोसेमंद इंसान के रूप में देखते हैं। ऊपर से देखने पर उसकी जिंदगी काफी संतुलित और शांत नजर आती है। वह अपने परिवार को महत्व देता है और गांव में उसकी एक अच्छी छवि भी है। लेकिन, उसकी जिंदगी की असली कहानी इतनी सरल नहीं है। उसके शांत स्वभाव और संतुलित व्यक्तित्व के पीछे कई ऐसे राज छिपे हुए हैं, जो धीरे-धीरे कहानी में सामने आएंगे।

मिलिंद दस्तने ने बताया, ''तात्या का किरदार बेहद महत्वाकांक्षी है। वह एक खुशहाल और स्थिर पारिवारिक जीवन का सपना देखता है। हालांकि, परिस्थितियां और उसके फैसले उसकी जिंदगी को उलझा देते हैं। उसके अंदर कई तरह के भावनात्मक संघर्ष चलते रहते हैं। वह कई ऐसे रहस्यों को अपने अंदर छिपाकर रखता है, जो उसके रिश्तों को जटिल बना देते हैं और कहानी ज्यादा रहस्यमयी हो जाती है।''

मिलिंद दस्तने ने कहा, ''तात्या के व्यक्तित्व में मौजूद यह आंतरिक संघर्ष ही किरदार को खास बनाता है। गांव के लोग उसे एक जिम्मेदार और अच्छा इंसान मानते हैं, लेकिन उसकी निजी जिंदगी कहीं ज्यादा जटिल है। वह कई ऐसी सच्चाइयों से वाकिफ है, जिनके बारे में उसके अपने बच्चे भी नहीं जानते। यही छिपे हुए सच और भावनात्मक उलझनें इस किरदार को एक कलाकार के रूप में निभाने के लिए और भी रोचक बनाती हैं।''

इस शो का निर्माण येलकोटी प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। इसका निर्देशन अविनाश वाघमारे ने किया है। कहानी में कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

'वशीकरणम' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर सोमवार से शुक्रवार रात 10:15 बजे और डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी देखा जा सकता है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News