Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अखिलेश के 'कमल मुरझाने' वाले तंज पर भड़के अरुण साव, बोले-सपा प्रमुख को सुनने वाले लोगों की संख्या हुई कम


रायपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि 2014 से मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं का ही नतीजा है कि 49 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और भारत 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भ्रम फैलाने और विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया।

रायपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि 2014 से मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं का ही नतीजा है कि 49 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और भारत 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भ्रम फैलाने और विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की तरक्की और बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं और 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि देश को बड़ी-बड़ी उपलब्धियां मिल रही हैं। 49 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, वह सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं का परिणाम है। इन सबके कारण भारत को यह उपलब्धियां मिल रही हैं। निश्चित रूप से यह हम सबके लिए गौरव और खुशी की बात है।"

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से संविधान हमारे देश की आत्मा है। राजनीति में आलोचना का स्थान है, लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन संविधान सर्वोपरि है। संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सभी को करना चाहिए।

भाजपा और आरएसएस पर राहुल गांधी के जातिवादी और पुरुषवादी होने के आरोपों को लेकर अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी देश में भ्रम फैलाने और विभाजन की राजनीति करने का काम करते हैं। जो लोग भारतीय जनता पार्टी और संघ की विचारधारा को जानते हैं, उन्हें पता है कि ये राष्ट्रवादी संगठन हैं, जो देश के लिए काम करते हैं। सबको साथ लेकर चलने की भावना इन्हीं संगठनों में है।

यूपी चुनाव के लिए भाजपा के नारे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का "राधे-राधे, कमल खिलाते" वाला नारा सुनकर ऐसा लगता है कि अब कमल मुरझा गया है और उत्तर प्रदेश में अब खिल नहीं पा रहा है। इस पर अरुण साव ने कहा कि जिस तरह से अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं और जिस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में जंगलराज समाप्त कर माफिया राज पर नियंत्रण किया और सुशासन स्थापित किया है, उससे कई लोगों की राजनीतिक जमीन खिसक गई है।

अरुण साव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने की दिशा में जो काम हुआ है, उससे अखिलेश यादव भी असहज हैं। यही कारण है कि वे इस प्रकार के उल-जुलूल बयान देते हैं। उनके बयान उनके मन की स्थिति को दर्शाते हैं। वास्तविकता यह है कि आज उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को सुनने और मानने वाले लोगों की संख्या पहले की तुलना में काफी कम हो गई है।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Date & Time : 2026-11-23 19:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News