नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को अपने साथ लेकर गई थी। उन्हें और सभी नेताओं को पुलिस ने देर रात छोड़ दिया। समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की गई है। वहीं, अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
![]()
नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को अपने साथ लेकर गई थी। उन्हें और सभी नेताओं को पुलिस ने देर रात छोड़ दिया। समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की गई है। वहीं, अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
सपा की ओर से बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सभी सांसदों और नेताओं को छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से धरना खत्म करने की अपील की गई है, जो पुलिस की कार्रवाई के बाद धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
वहीं, रिहा होने के बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों के साथ मारपीट हुई और उनके साथ पुलिस ने अन्याय किया है। नीट में ये लोग फेल हुए, इसलिए अपना गुस्सा छात्रों पर निकाल रहे हैं। हमारी सरकार से मांग है कि छात्रों की मांगों को स्वीकार किया जाए और शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।
अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री को न हटाए जाने के पीछे का दबाव समझ नहीं आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि घोटाले और भ्रष्टाचार का खुलासा न हो जाए, इसलिए सरकार मंत्रियों पर दबाव नहीं बना पा रही है। विपक्ष लगातार इसी तरह संघर्ष करता रहेगा और युवा, नौजवानों व छात्रों की बात करेगा। छात्रों के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बच्चों की जान गई, संसद में उनके लिए श्रद्धांजलि भी नहीं दी जा सकी। सरकार जवाब देने से पीछे हट रही है। सरकार को इस मामले पर बयान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी, युवाओं और छात्रों को हर राजनीतिक दल का समर्थन हासिल है। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। अगर देश इतनी तेजी से तरक्की कर रहा है और आप विकसित भारत का सपना दिखा रहे हैं, तो क्या बेरोजगारी इतने बड़े पैमाने पर बढ़ती रहेगी? अगर बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है, तो इसका मतलब है कि निवेश नहीं आ रहा है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर की दानपेटी में हुई चोरी से पूरा देश और भारत की जनता दुखी है। यह एक घोर पाप है, जिसे किसी को भी नहीं करना चाहिए था। अब एक और एसआईटी गठित की जा चुकी है। अब सच्चाई सामने आएगी। हो सकता है कि नई एसआईटी और बड़े खुलासे करे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 20 पेपर लीक हुए हैं। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहा है। इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं।
--आईएएनएस
एएमटी/एबीएम
Leave A Reviews