Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'सीजेपी का प्रदर्शन सिर्फ जंतर-मंतर पर, उपद्रवियों का हमसे संबंध नहीं', अभिजीत दिपके


नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उसने अपने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया है। पार्टी ने कहा कि दिल्ली के अन्य हिस्सों में एकत्र होने का कोई आह्वान नहीं किया गया है।

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उसने अपने समर्थकों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए बुलाया है। पार्टी ने कहा कि दिल्ली के अन्य हिस्सों में एकत्र होने का कोई आह्वान नहीं किया गया है।

अभिजीत दिपके ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ असामाजिक तत्वों को दिल्ली के अन्य इलाकों में उपद्रव फैलाने के लिए भेजा गया हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सीजेपी से जुड़े नहीं हैं और उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

पार्टी ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे केवल जंतर-मंतर पर चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन में ही शामिल हों और किसी भी तरह की अफवाह या भड़कावे में न आएं।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी नई दिल्ली क्षेत्र में हुई एक घटना को लेकर अपना पक्ष रखा। पुलिस के अनुसार, करीब 8 बजे युवकों का एक समूह बैरिकेड्स के पास पहुंचा और वहां मौजूद पुलिस बल पर पथराव किया। इस दौरान कुछ बैरिकेड्स भी गिरा दिए गए।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने दूरी बनाकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके कुछ देर बाद समूह वहां से चला गया और स्थिति सामान्य हो गई।

पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली क्षेत्र में कहीं भी बल प्रयोग नहीं किया गया और कुछ ही मिनटों में हालात पूरी तरह शांत हो गए।

बता दें कि मंगलवार को विपक्ष के नेताओं ने संसद भवन से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला और फिर प्रधानमंत्री आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बातचीत कर धरना समाप्त कराने पहुंचे, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने नेताओं को वहां से हटा दिया।

दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे नेताओं को अपने साथ अलग-अलग स्थानों पर ले गई और धरना समाप्त कराया। देर रात इन सभी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने छोड़ दिया।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News