Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आखिर क्यों हैरी ब्रूक के बजाय रूट को मिली टेस्ट कमान? नेशनल सेलेक्टर ने बताई वजह


लंदन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संन्यास लेने के बाद हैरी ब्रूक को प्रमोट करने के बजाय पूर्व कप्तान जो रूट को टेस्ट कमान सौंपी गई। इंग्लैंड के नेशनल सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने इसके पीछे कमेटी की सोच का खुलासा किया है।

लंदन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संन्यास लेने के बाद हैरी ब्रूक को प्रमोट करने के बजाय पूर्व कप्तान जो रूट को टेस्ट कमान सौंपी गई। इंग्लैंड के नेशनल सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने इसके पीछे कमेटी की सोच का खुलासा किया है।

35 वर्षीय जो रूट पहले भी इंग्लैंड की कमान संभाल चुके हैं और उनका पहला कार्यकाल सफल रहा था, जबकि 27 वर्षीय ब्रूक फिलहाल वनडे और टी20 टीमों की कप्तानी कर रहे हैं। रूट ने सबसे पहले 2017 में टीम की कमान संभाली थी और इंग्लैंड के लिए रिकॉर्ड 64 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। उन्होंने 28 जीत हासिल कीं और अप्रैल 2022 में वेस्टइंडीज से 10 विकेट की करारी हार के बाद कप्तानी छोड़ दी।

लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेक्टर्स ने रूट को इसलिए चुना क्योंकि वे ब्रूक पर तीनों फॉर्मेट की कप्तानी का बोझ नहीं डालना चाहते थे।

मार्कस नॉर्थ का मानना ​​है कि तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड की कप्तानी करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ा बोझ होगा, और इसी वजह से बोर्ड ने टेस्ट टीम के लिए रूट जैसे अनुभवी खिलाड़ी को वापस लाने का फैसला किया।

नॉर्थ ने गुरुवार को स्थानीय मीडिया से कहा कि ब्रूक व्हाइट-बॉल कप्तान के तौर पर शानदार काम कर रहे हैं और उनकी नजर अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप पर है। साथ ही, एक ही कप्तान को तीनों फॉर्मेट की लीडरशिप की जिम्मेदारी एक साथ सौंपना अभी बहुत मुश्किल काम होगा।

इंग्लिश मीडिया के हवाले से नॉर्थ ने कहा, "मुझे लगता है कि हैरी ब्रूक हमारे लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार खिलाड़ी रहे हैं। वह टीम का बहुत अहम हिस्सा बने हुए हैं। मुझे लगता है कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनकी लीडरशिप हर सीरीज के साथ बेहतर हो रही है। हमने देखा है कि गर्मियों के दौरान हमारी टी20 टीम दुनिया में नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंच गई थी। तो, आप जानते हैं, वह अगले साल के आखिर में होने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ब्रेंडन मैकुलम के साथ मिलकर वहां शानदार काम कर रहे हैं। यह एक मुख्य फोकस है। और किसी भी कप्तान के लिए तीनों फॉर्मेट संभालना बहुत बड़ी बात है।"

हालांकि, नॉर्थ ने स्पष्ट किया कि भविष्य में टेस्ट कप्तान के तौर पर ब्रूक के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा, ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे कोई शक नहीं है कि हैरी का भी समय आएगा, लेकिन हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास जो जैसा अनुभवी खिलाड़ी है, जो इस बार हैरी और ब्रेंडन के साथ व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बहुत अच्छा काम करेगा।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News