नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह गुरुवार को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) मैच में शामिल हुए, जहां दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने उन्हें सम्मानित किया।
![]()
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह गुरुवार को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) मैच में शामिल हुए, जहां दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने उन्हें सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान रोहन जेटली ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को सराहा। इस मौके पर स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों ने तालियां बजाकर पूर्व क्रिकेटर का स्वागत किया।
'टर्बनेटर' नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने साल 1998 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 32.46 की औसत के साथ 417 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, 236 वनडे मुकाबलों में 269 विकेट अपने नाम किए। वहीं, 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इस दाएं हाथ के स्पिनर ने 25 विकेट चटकाए।
भारत के सबसे मशहूर ऑफ-स्पिनर्स में से एक, हरभजन सिंह की मौजूदगी ने दिल्ली प्रीमियर लीग के उत्साह को और बढ़ा दिया है। उनकी उपस्थिति ने लीग के बढ़ते कद और राजधानी में क्रिकेट टैलेंट को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेल के दिग्गजों को एक साथ लाने की इसकी प्रतिबद्धता को और उजागर किया।
दिल्ली प्रीमियर लीग लगातार उत्साही दर्शकों और क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्तियों को आकर्षित कर रही है, जिससे देश की प्रमुख घरेलू टी20 प्रतियोगिताओं में से एक के तौर पर इसकी स्थिति और मजबूत हो रही है।
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार शाम तक 12 मैच खेले जा चुके हैं। फिलहाल सेंट्रल दिल्ली किंग्स शुरुआती चारों मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर है। वहीं, 3 में से 2 मैच जीतकर आउटर दिल्ली वॉरियर्स दूसरे स्थान पर है। ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने इस सीजन अब तक जीत का खाता नहीं खोला है, जिसने शुरुआती तीनों मैच गंवा दिए हैं।
गुरुवार के पहले मैच में बारिश के चलते 10-10 ओवरों की कटौती हुई। आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 132 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स 9.4 ओवरों में 93 रन पर सिमट गई। वॉरियर्स ने यह मैच 39 रन से अपने नाम किया।
--आईएएनएस
आरएसजी
Leave A Reviews