Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अल्जीरिया के जंगलों में लगी भीषण आग: 12 की मौत, गृहमंत्री ने लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा

अल्जीयर्स, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अल्जीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में भीषण जंगल की आग ने तबाही मचा दी है। प्रशासन के अनुसार, आग की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने के निर्देश पर गृह मंत्री सईद सयूद ने गुरुवार को बेजाया और फिर जिजेल प्रांत का दौरा किया। घायलों को अस्पताल में देखने पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।

सिन्हुआ के अनुसार, अल्जीरिया के गृह मंत्री सईद सयूद ने बताया कि मृतकों में जिजेल प्रांत में पांच, बेजाया में चार और तिजी ओउजौ में तीन लोग शामिल हैं। उन्होंने बेजाया के सौक एल थेनाइन शहर के एक अस्पताल का दौरा कर आग में झुलसे और धुएं से प्रभावित लोगों के इलाज का जायजा लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को देशभर में 159 जगहों पर आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें अकेले बेजाया प्रांत में 36 आग लगीं, जिनमें से 18 पर काबू पा लिया गया है। हालांकि बेजाया में अभी भी 18 स्थानों पर आग सक्रिय है। पड़ोसी जिजेल प्रांत की 12 नगरपालिकाओं में भी आग से निपटने के लिए अभियान जारी है।

अल्जीरियाई अधिकारियों ने बताया कि स्किक्दा, एल तारफ, बुइरा, तिजी ओउजौ और तेबेस्सा प्रांतों में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। प्रभावित इलाकों से कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

इन जंगल की आग के बीच अल्जीरिया और पड़ोसी ट्यूनीशिया में भीषण हीटवेव चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, अत्यधिक तापमान ने आग के फैलने का खतरा बढ़ा दिया है।

अल्जीरिया के भूमध्यसागरीय तटीय इलाकों में गर्मियों के दौरान जंगल की आग का खतरा अक्सर बढ़ जाता है। हाल के वर्षों में बढ़ती गर्मी, सूखे और तेज हवाओं ने इस जोखिम को और गंभीर बना दिया है।

राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने के निर्देश पर, सयूद ने स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद सेद्दीक ऐत मेसाउडेन के साथ बेजाया और जिजेल का दौरा किया, ताकि आग बुझाने के प्रयासों की निगरानी की जा सके और घायलों का हाल-चाल जाना जा सके।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News