Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नेपाल बाढ़: 178 भारतीय लापता, टूरिज्म बोर्ड की मिसिंग लिस्ट में कुल 644 पर्यटक शामिल


काठमांडू, 27 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल पर्यटन बोर्ड (एनटीबी) ने बुधवार को फ्लैश फ्लड में कुल 644 पर्यटकों (517 विदेशी) के लापता होने की जानकारी दी है। इससे पहले जारी की गई प्रारंभिक लिस्ट में कुल 291 विदेशी पर्यटकों से संपर्क न हो पाने की बात कही गई थी।

काठमांडू, 27 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल पर्यटन बोर्ड (एनटीबी) ने बुधवार को फ्लैश फ्लड में कुल 644 पर्यटकों (517 विदेशी) के लापता होने की जानकारी दी है। इससे पहले जारी की गई प्रारंभिक लिस्ट में कुल 291 विदेशी पर्यटकों से संपर्क न हो पाने की बात कही गई थी।

सूची के मुताबिक नेपाल समेत 33 देशों के नागरिक लापता हैं। इनमें भारत के कुल 178 लोग शामिल हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एनटीबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और गोरखा में भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में आई भयानक बाढ़ के बाद, नेपाल सरकार के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नेपाल पर्यटन बोर्ड, पर्यटक पुलिस और पर्यटन से जुड़े लोग उन पर्यटकों और यात्रियों की जानकारी और स्थिति का पता लगाने में जुटे हैं जो बाढ़ पीड़ित इलाकों में थे या वहां से यात्रा कर रहे थे। घायल और फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

इस सूची का आधार ट्रैकिंग और ट्रैवल कंपनियों से मिली प्रारंभिक जानकारी है। आपदाग्रस्त इलाकों से 644 पर्यटकों के लापता होने की खबर है। इनमें नेपाली सैलानी भी हैं। अपडेट की गई लिस्ट में बताया गया है कि ट्रैवल एजेंसियों, गाइडों, स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इस जानकारी की पुष्टि और जांच की जा रही है।

बोर्ड के अनुसार, भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के किनारे बसे चार जिलों के नदी-तट वाले इलाकों में भारी तबाही मची है जबकि अन्य इलाके सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जो लापता सूची जारी की गई है उसमें सबसे ज्यादा भारतीय हैं। इनकी संख्या 178 है जबकि दूसरे नंबर पर नेपाल (127), तीसरे पर अमेरिका (65) और चौथे पर यूक्रेन है, जिसके कुल 53 नागरिक लापता बताए जा रहे हैं।

खराब मौसम और टूटे रास्तों के बीच लोगों की तलाशी जारी है। वहीं, नेपाली सेना ने रसुवा के टिमुरे से गुरुवार सुबह 116 लोगों को सुरक्षित निकाला है। इनमें 21 भारतीय हैं।

--आईएएनएस

केआर/

Share:

Leave A Reviews

Related News