Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमेरिका-इजराइल ने ईरान का हाई-टेक पुल उड़ाया, बगदाद में अलर्ट

ईरान। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष और तेज हो गया है। गुरुवार को United States और इजराइल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया, जिसमें करज स्थित B1 ब्रिज को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया गया। इस हमले के बाद आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

बताया जा रहा है कि यह B1 ब्रिज मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल था, जो Karaj में स्थित था। करीब 400 मिलियन डॉलर की लागत से बने इस पुल की लंबाई लगभग 1050 मीटर थी और यह क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना माना जाता था। हमले में पुल का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

ईरानी मीडिया ने इस हमले की तस्वीरें जारी करते हुए इसे “दुश्मन ताकतों” की कार्रवाई बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल को नुकसान पहुंचने से आसपास के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

इस बीच, Baghdad में हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि अगले 24 से 48 घंटों में बड़े हमलों की आशंका है।

अमेरिका के अनुसार, ईरान समर्थक हथियारबंद गुट बगदाद के मध्य इलाकों को निशाना बना सकते हैं। पहले भी इराक में अमेरिकी दूतावास पर कई हमले हो चुके हैं। ऐसे में अमेरिका ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

लगातार बढ़ते हमलों के बीच मिडिल ईस्ट में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं और क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News