Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमेरिका और चीन के युवाओं ने शीत्सांग में बढ़ाई सांस्कृतिक दोस्ती


बीजिंग, 17 अगस्त (आईएएनएस)। 14 से 19 अगस्त तक अमेरिका के ओरेगॉन राज्य से आए 22 सदस्यीय कलात्मक जिमनास्टिक और नृत्य अकादमी के प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पश्चिम चीन के शीत्सांग प्रदेश का दौरा किया।

बीजिंग, 17 अगस्त (आईएएनएस)। 14 से 19 अगस्त तक अमेरिका के ओरेगॉन राज्य से आए 22 सदस्यीय कलात्मक जिमनास्टिक और नृत्य अकादमी के प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पश्चिम चीन के शीत्सांग प्रदेश का दौरा किया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने शीत्सांग के कलाकारों, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान किया। साथ ही, उन्होंने पोटाला पैलेस, जोखांग मठ और शीत्सांग विश्वविद्यालय का भी दौरा किया।

15 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल शीत्सांग युवा अभ्यास आधार पहुंचा, जहां उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर वाद्य यंत्र बजाए, तिब्बती लिपि में लिखना सीखा और एक-दूसरे को उपहार दिए। इसके बाद युवा महल के अंदर स्थित शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश चीनी राष्ट्र साझा पहचान युवा थीम संग्रहालय में छोटे मार्गदर्शकों ने ऐतिहासिक तस्वीरों के जरिए शीत्सांग के विकास और विभिन्न जातीय समूहों के बीच आदान-प्रदान की कहानी सुनाई।

एक अमेरिकी छात्र ने कहा कि वह पहले शीत्सांग के बारे में बहुत कम जानता था, लेकिन यहां आकर उसने संस्कृति की विविधता को करीब से देखा।

वहीं, एक अन्य अमेरिकी छात्रा क्लो ने कहा कि दोनों पक्ष नृत्य के माध्यम से अपनी-अपनी संस्कृति को व्यक्त कर रहे हैं। तिब्बती लिपि की कक्षा में अमेरिकी छात्रों ने बांस की कलम से अक्षर लिखने का प्रयास किया। क्लो ने कहा, "बहुत अच्छा! उन्होंने बहुत अच्छा लिखा। ये कक्षाएं यहां के बच्चों की विशेष प्रतिभा को दर्शाती हैं।"

इस दौरान, शीत्सांग युवा महल के स्नो लोटस बाल कला दल ने पारंपरिक नृत्य और तिब्बती ओपेरा प्रस्तुत किया। इसके जवाब में अमेरिकी दल ने कलात्मक जिमनास्टिक का प्रदर्शन किया, जिसे स्थानीय बच्चों ने खूब सराहा।

अमेरिकी छात्रा सामंथा ने कहा, "मुझे यहां की संस्कृति बहुत पसंद आई। जब मैं समझती हूं कि वे कैसे रहते हैं, तो मुझे महसूस होता है कि संस्कृति उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने कहा कि अमेरिका लौटने के बाद वह अपने दोस्तों को शीत्सांग की इस अद्भुत यात्रा के बारे में जरूर बताएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News